25जेएनडी19: म्हारा हरा-भरा उचाना अभियान की पौधरोपण कर शुरूआत करते हुए एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद
उचाना। बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय बताया जाता है। हरियाणा में मानसून की दस्तक जुलाई में होगी। ऐसे में उचाना को हरा-भरा बनाने के लिए प्री-मानूसन में म्हारा हरा-भरा उचाना फेस अभियान की शुरुआत एसडीएम गुलजार मलिक ने की। मानसून के मौसम में उपमंडल में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पंचायतों, विभागों, सामाजिक संगठनों के अलावा जनहित में काम करने वाले लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ा जाएगा।
एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। पर्यावरण को बचाने की पौधरोपण ही सबसे बड़ी चाबी है। हरियाणा प्रदेश को हरित प्रदेश के नाम से जाना जाता था। आज पेड़-पौधों की कम हो रही संख्या से तापमान बढ़ रहा है तो पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। हम सब मिलकर पौधरोपण करने के साथ उसकी देखभाल करें तो हमारा उचाना आने वाले समय में हरा-भरा नजर आएगा। हर किसी को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा। जिंदगी में एक पौधा जरूर लगाएं। परिवार में कोई खुशी हो तो पौधरोपण जरूर करें, ताकि उस खुशी की यादगार पौधरोपण के तौर पर रहे।
हर बार एसडीएम की अगुवाई में चलता है अभियान
लगातार चौथे साल इस अभियान को शुरू किया गया है। जो भी एसडीएम होता है उसकी अगुवाई में अभियान की शुरुआत करवाई जाती है। उचाना सेवा ग्रुप, जो यहां पर एसडीएम रहे राजेश कोथ ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बनाया था वह पूरे अभियान में सक्रिय रहता है। जुलाई, अगस्त में पौधरोपण होंगे। इस अवसर रणपाल श्योकंद, गुलशन कुमार, शीशपाल शास्त्री, रणबीर प्रवक्ता, मा. अमित दुर्जनपुर, रामफल खटकड़, धर्मबीर आर्य, सुरेश चौहान, सुनील शास्त्री, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
25जेएनडी19: म्हारा हरा-भरा उचाना अभियान की पौधरोपण कर शुरूआत करते हुए एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद