फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिलेगा बेहतर उपचार, युवा कृषि वैज्ञानिक होंगे तैयार

Fri, 24 Feb 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार ने जिले के विकास को लेकर दो नई घोषणाएं की हैं जबकि एक पुरानी घोषणा को रफ्तार देने की बात कही है। इससे जिले के लोगों को तो फायदा होगा ही साथ ही, इन घोषणाओं के पूरा होने पर प्रदेश में जिले का नाम भी होगा।
विज्ञापन

बजट में इस बार सरकार ने जींद के लिए हरियाणा एग्रीकल्चर विवि का प्रशिक्षण केंद्र खोलने तथा अग्रिशमन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की नई घोषणाएं की हैं जबकि पहले से चले रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाकर इसी वर्ष से इसमें प्रवेश शुरू करने की घोषणा की है। इन तीनों परियोजनाओं से जिले के नाम होगा तथा लोगों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सरकार के इस बजट से जिले की तकदीर बदलनी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा पेश किए गए बजट में की गईं जिले के लिए इन घोषणाओं से जिलावासियों में खुशी है। अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से जिले के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाकर गृह जिले में ही यह प्रशिक्षण मिल जाएगा। एक तो ज्यादा से ज्यादा युवा यह कोर्स करके रोजगार प्राप्त करेंगे, दूसरी तरफ प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने पर युवाओं को इसमें रोजगार मिलेगा। साथ ही जिले में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हरियाणा एग्रीकल्चर विवि का प्रशिक्षण केंद्र खुलने पर जिला के लोगों के साथ पूरे प्रदेश के किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज मिलेंगी। जिनसे किसानों की फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन

किसानों की बढ़ेगी आमदनी
इसके अलावा नई तकनीकों के मिलने से किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। इसमें सैकड़ों कर्मियों को रोजगार मिलेगा। यही नहीं कम जमीन के किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र में नई तकनीक की खेती को शामिल किया जाएगा। अब तक जिले में पांडू पिंडारा में एग्रीकल्चर विवि की तरफ से रिजनल सेंटर भी चलाया जा रहा है। इससे भी किसानों को काफी लाभ हो रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय खुलने पर किसानों को बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
रेफरल की पर्ची से मिलेगी राहत
दूसरी तरफ इसमें प्रशिक्षण लेकर बड़े स्तर पर युवा कृषि वैज्ञानिक बनेंगे। वहीं जिले में लगभग बनकर तैयार हो चुके मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू होने से अच्छे चिकित्सक तैयार होंगे। यही नहीं जिला के लोगों को इलाज के लिए अब हिसार व रोहतक की तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा, जिले में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। यहां पर हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। अब तक जिले में उपचार के लिए कोई बड़ा अस्पताल नहीं होने के कारण जिला के नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों से मरीजों को उपचार के नाम पर रेफरल की पर्ची ही मिलती आई है, लेकिन अब बेहतर इलाज की सुविधा भी जींद में होगी।

औद्योगिक विकास नहीं होने से निराशा
जिले में औद्योगिक विस्तार की इस समय सख्त जरुरत थी। बजट में औद्योगिक विकास के लिए जिले में कोई विशेष घोषणा नहीं हुई है। इससे उद्योगपतियों को निराशा हुई है। जींद में इस समय केवल 25 एकड़ में ही औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। यह भी छोटी-छोटी घरेलू प्रकार की इकाइयां हैं। यदि बजट में औद्योगिक विस्तार के लिए कोई बड़ी घोषणा हो जाती है तो जींद के विकास को और अधिक गति मिल जाती। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं भी बेहतर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें