09जेएनडी39-स्व. हरिचंद मिड्ढा।
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा बताते हैं कि उन्होंने उनके पिता पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा से ही लोगों की सेवा करनी सीखी है। वह विधायक रहते हुए शहर और गांव में साइकिल पर बीमार लोगों का निशुल्क इलाज करने जाते थे। जब वे छोटे थे तो उनके पिता के शांति प्रिय व्यवहार से उनको प्रेरणा मिली। उनका मानना है कि उनके पिता उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी लोक पर आएंगे। उनका भी फर्ज बनता है कि हम उन्हें अन्न और जल ग्रहण करवाएं। उनके पिता हमेशा उनके आदर्श रहेंगे। उनका जीवन लोगों की सेवा करने में ही गुजर गया। वे भी उनके पद चिह्नों पर चलते हुए लोगों की सेवा करते रहेंगे।
09जेएनडी39-स्व. हरिचंद मिड्ढा।