फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी ने ससुराल आने से किया इंकार तो फंदा लगाकर जान दी

Sun, 12 Mar 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना के गांव भाणा ब्राह्मणन में मायके में रह रही पत्नी के ससुराल आने से मना करने से आहत उसके पति ने फंदा लगाकर जान दे दी।सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव भाणा ब्राह्मण निवासी मनीष (29) ने शुक्रवार रात अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उसके बेटे मनीष की शादी लगभग एक महीना पहले संगरूर निवासी रिंपी के साथ हुई थी। शादी के लिए उन्होंने दो लाख रुपये नगद के अलावा कुछ जेवरात भी लड़की पक्ष को दिए थे। शादी गांव के ही सोहन उर्फ सोनू तथा संगरूर निवासी संदीप ने करवाई थी। शादी के बाद रिंपी तीन दिन मनीष के साथ ससुराल में रही। इसके बाद वापस मायके लौट गई। बीच में रिंपी एक दिन के लिए दोबारा ससुराल आई लेकिन फिर अपने मायके लौट गई। इसके बाद से वह वापस ससुराल नहीं लौटी। जब उन्होंने सोहन तथा संदीप से संपर्क साधा तो उन्होंने रिंपी को लाने में सहायता करने की बजाय उनपर ही मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसके कारण उसका बेटा मनीष परेशान रहने लगा। उसी परेशानी के चलते मनीष ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक मनीष के पिता राजकुमार की शिकायत पर मृतक की पत्नी रिंपी, संगरूर निवासी संदीप तथा गांव भाणा ब्राह्मण निवासी सोहन उर्फ सोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें