फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति के खिलाफ थाने में शिकायत देने आई पत्नी लापता

Mon, 14 Oct 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पति के खिलाफ महिला थाना में शिकायत देने गई महिला के लापता होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी सफीदों क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ 2003 में हुई थी। उनके पांच बच्चे हैं। उनकी पत्नी 27 सितंबर को उनके खिलाफ महिला थाने में शिकायत देने के लिए गई, मगर लौटकर नहीं लौटी। उनकी पत्नी मोबाइल भी नहीं रखती है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें