27जेएनडी21: कार पर गिरा हुआ बिजली का खंभा। संवाद
सफीदों। जींद रोड पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने में कार खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभा टूटकर गाड़ी पर गिर गया। इससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। वहीं सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मामूली चोट आई है।
हिसार निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह सफीदों से जींद की तरफ जा रहा था। उनके साथ पिता भी थे। पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर उनकी गाड़ी पर गिर गया। इस घटना में उनकी गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खंभा हटवाकर मार्ग को बहाल करवाया।
27जेएनडी21: कार पर गिरा हुआ बिजली का खंभा। संवाद