फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेगा वहां : प्रदीप

Fri, 05 Apr 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। स्वास्थ्य विभाग ने बेलरखा गांव में एमपीएचडब्ल्यू प्रदीप भारद्वाज की अगुवाई में वीरवार को एंटी लार्वा अभियान चलाया। इस दौरान चोपड़ा पट्टी में घर-घर जाकर मलेरिया, डेंगू, बुखार के बारे में जानकारी दी गई। घरों में जितने भी खुले बर्तन जैसे ड्रम, टंकी, पशुओं की हौदी की जांच की गई। बुखार से पीड़ित मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं। प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि बर्तनों में भरा पानी एक सप्ताह के अंदर अवश्य खाली करें। यदि घर के आसपास गड्ढा है और उसमें पानी इकट्ठा हुआ है तो हर सप्ताह उसमें काला तेल या मिट्टी का तेल अवश्य डालें। क्योंकि पानी ढहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां। उन्होंने कहा कि मलेरिया का मच्छर गंदे पानी में और डेंगू का साफ पानी में पनपता है। इसमें सर्दी के साथ तेज बुखार होना, सिर के अगले हिस्से में दर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना, तीसरे दिन बुखार होना, पसीने के साथ बुखार उतरना मलेरिया बुखार के लक्षण है। बहुत तेज बुखार होना, जोड़ों में दर्द, बुखार के साथ पेट में दर्द, उल्टी आदि डेंगू बुखार के लक्षण हैं। इस प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपने रक्त की जांच करवाएं तथा डॉक्टर की परामर्श अनुसार ही दवाई ले। इस अवसर पर आशा वर्कर सरल, अनीता, नीलम, कुसुम, रीना, बबली, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें