फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला ने फोन पर बात करने से मना किया तो डंडे से पीटा

Mon, 23 Sep 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। महिला ने व्यक्ति से फोन पर बात करने से मना किया तो उसने डंडे से पिटाई कर दी। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने कहा कि उनके पति की 2005 में मृत्यु हो गई थी। उनके दो बच्चे हैं। 17 सितंबर को उनके पास किसी अनजान नंबर से नसीब का फोन आया। उसने कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। महिला ने मना किया तो उसने उसे डंडे से पीटा। बचाव में शोर मचाने पर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर नसीब भाग गया। जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दी। एएसआई विनय कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर नसीब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें