फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रा वर्दी में स्कूल नहीं आई तो शिक्षिका पर पिटाई करने का आरोप लगाया

Sun, 21 Jul 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी26 : स्कूल के बाहर जानकारी देते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। वर्दी नहीं पहनने पर गांव मुआना के राजकीय प्राइमरी स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा की शिक्षिका ने पिटाई कर दी। परिजनों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी सफीदों को दी है। बीईओ सुरेश मलिक का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल को समझाकर मामला सुलझा लिया है, जबकि परिजनों का कहना है कि उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन

छात्रा की मां केलो देवी ने कहा कि स्कूल में कुछ समय पहले ही ड्रेस बदली थी। दो महीने पहले उनके पति की मौत हो गई थी। उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा। वह भी काफी समय से बीमार है। इस कारण वह अपनी बेटी को नई ड्रेस नहीं दिलवा पाई। इसे लेकर उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था। चार दिन से शिक्षिका उनकी बेटी इसके लिए पिटाई कर रही है। पांचवें दिन बेटी ने घर आकर बताया। केला देवी ने कहा कि उनके साथ भी अभद्रता की गई। केलो देवी व परिजनों ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह इस मामले में शिक्षा मंत्री से मिलेंगी।
शिकायत मिलने पर उन्होंने प्रिंसिपल से बात की थी। प्रिंसिपल ने बताया कि परिजनों को बुलाकर मामले का समाधान करके उन्हें संतुष्ट कर दिया गया है। -सुरेश मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी।

20जेएनडी26 : स्कूल के बाहर जानकारी देते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें