24जेएनडी38-एसडीएम कार्यालय में विरोध जताते मजदूर और मिस्त्री। संवाद
नरवाना। मजदूरी नहीं मिलने के विरोध में निर्माण मजदूरों ने भवन निर्माण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
राज मिस्त्री जितेंद्र, कुलदीप, राजेंद्र, बिंद्र, विनोद, भीमा और सुनील ने आरोप लगाया कि उन्होंने लगभग एक साल पहले नरवाना शहर की मोरपत्ती में एक व्यक्ति के मकान का निर्माण किया था। इसके बाद मकान मालिक ने कुछ मजदूरी तो दे दी, लेकिन उनकी एक लाख 87 से ज्यादा रुपये नहीं दिए, जोकि उनकी मजदूरी के थे। जब उन्होंने मजदूरी मांगी तो मालिक ने मजदूरी देने से मना दिया।
ब्लॉक नेता ऋषिपाल ने बताया कि उक्त मजदूर ने उपरोक्त मालिक के यहां लगभग एक साल पहले काम किया था। बार-बार अपील करने के बाद भी मजदूर मिस्त्रियों को मालिक मजदूरी नहीं दे रहा है। कपूर सिंह और संदीप जाजवान ने बताया कि यदि प्रशासन ने एक हफ्ते तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो मजबूरी वश मजदूर-मिस्त्रियों की दिहाड़ी के लिए 1 जुलाई को मालिक के मकान पर धरना देंगे। यदि फिर कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी नरवाना प्रशासन की होगी। इस अवसर पर खुशवंत, सुरेश, अशोक, विकास, रमेश, रामभगत, सूबेसिंह भी मौजूद रहे।
24जेएनडी38-एसडीएम कार्यालय में विरोध जताते मजदूर और मिस्त्री। संवाद