19जेएनडी36: कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए पेंशनरर्ज। संवाद
सफीदों। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सफीदों यूनिट का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता विनित कुमार से मिला और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई यूनिट प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ ने की। प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पेंशनरों के कार्य लंबित पड़े होने से क्षुब्ध पेंशनरों ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर 22 मार्च धरने प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया था और उसके लिए उन्हें अवगत करवा दिया गया था। कार्यकारी अभियंता ने मंगलवार को पेंशनरों को बुलाकर उनके साथ सद्भावपूर्वक बैठक की और पांच अप्रैल तक सभी लंबित कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने कार्यों को लेट होने के पीछे स्टाफ की अदला बदली और डिवीजन कार्यालय में पद खाली होना बताया। राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि काफी सोच विचार करके पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अभियंता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए 22 मार्च को होने वाले धरने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
19जेएनडी36: कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए पेंशनरर्ज। संवाद