नरवाना। बारिश होने के कारण शहर में वीरवार रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसको लेकर देर रात हरि नगर के लोग एसडीएम दलजीत सिंह के आवास पर पहुंच गए। एसडीएम ने समस्या पर संज्ञान लेते हुए बिजली निगम कार्यालय में संपर्क किया। टेलीफोन पर संपर्क न होने पर स्वयं बिजली निगम के कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन को मौके पर तलब किया।
एसडीएम ने अधिकारियों को तकनीकी समस्याओं को दूर करने में तत्परता बरतने के लिए कहा और निर्देश दिए कि पूरे बरसाती सीजन के दौरान विभागीय अधिकारी पूरी चौकसी बरतें और कर्मचारियों को निर्धारित लोकेशन पर रहना सुनिश्चित करें। बरसाती सीजन में लोगों को बिजली आपूर्ति तथा पेयजल की समुचित उपलब्धता बनी रहे इस पर संबंधित अधिकारियों को फोकस रखने के निर्देश दिए गए।
बरसाती सीजन में बिजली आपूर्ति तथा पेयजल सुविधा की समुचित व्यवस्था रहेगी। लोगों को किसी भी प्रकार की संबंधित सुविधाओं में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए उपमंडल प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद है। अत्यधिक बरसात से होने वाले जलभराव की निकासी के भी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। -दलजीत सिंह, एसडीएम नरवाना