नरवाना में लगातार आ रहे गेहूं से मंडी अटी गई है। ऐसे में बुधवार को खरीद बंद कर प्रशासन ने सिर्फ गेहूं का उठान करवाया। नरवाना की मंडियों में गेहूं से भरी बोरियों का उठान जारी है। आज उन किसानों को दोबारा से मैसेज भेजे गए जो 20 व 21 अप्रैल को गेहूं बेचने से वंचित रह गए थे। आज वे किसान गेहूं बेच सकते हैं।