फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं पहलवान मनीषा भनवाला को सर छोटूराम स्टेडियम में सम्मानित किया गया। उन्होंने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। मनीषा 59 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं। सम्मान समारोह में ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त, जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, कोच मंदीप सिंह और हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर उपस्थित रहे। जींद के सिवाहा गांव की मनीषा इसी स्टेडियम में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हैं। मनीषा ने बताया कि फेडरेशन की चयन प्रक्रिया से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। एशियाड में पदक न जीतने के मलाल के बाद उन्होंने अपनी मजबूती पर काम किया। कार्यक्रम में रमेश बोहर का जन्मदिन भी मनाया गया। रमेश, मंदीप सिंह, योगेश्वर दत्त और अनूप ने मनीषा को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें