08जेएनडी44: ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाते हुए अधिकारी। स्वयं
जींद। बीडीपीओ फूल सिंह ने बताया कि डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में जन सहयोग के साथ जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार गांव में पहुंच रही है और लोगों को इसका फायदा भी मिल रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देते हुए मौके पर ही प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है और लोग इसके लिए सरकार की सराहना भी कर रहे हैं।
बीडीपीओ फूल सिंह शुक्रवार को जींद खंड के ढाणी गांव में आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया और विकसित भारत बनाने की शपथ भी आमजन को दिलाई। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उनके घर- द्वार पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध करवाया गया। पेंगा गांव में डाॅ. अंशुल व खेड़ी बुल्ला में मेडिकल ऑफिसर डाॅ जितेंद्र ने मुख्यातिथि के तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया और विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से ना केवल लोगों की समस्याओं समाधान होगा बल्कि सरकारी योजनाओं की पहुंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक होगी। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्र का कायाकल्प करने में अहम साबित होगी। विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान देना होगा। यात्रा में अब लोगों की उपस्थित बढ़ती जा रही है और उसी अनुसार लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा।
विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं का दिया लाभ
गांवों में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीएससी, जिला समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग सहित जिला प्रशासन के अन्य विभागों ने अपनी स्टालें लगाई हुई थीं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से यहां चिकित्सा कैंप लगाए गए।
08जेएनडी44: ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाते हुए अधिकारी। स्वयं