संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर निकाली जा रही साइकिल रैली यात्रा का वीरवार को पेगां गांव में कांग्रेस के नेता बिरेंद्र घोघडिय़ा, शामदों में थुआ तपा के महासचिव सोमदत्त शर्मा तथा नगूरां पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी बलराम कटवाल के अलावा खटकड़ खाप, ब्लाक सरपंच एसोसिएसन ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस नेता बलराम कटवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही झटके में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का काम किया जाएगा। खटकड़ खाप प्रधान हरिकेश ने कहा कि पेंशन पाना कर्मियों का हक है, क्योंकि पूरा जीवन सरकारी सेवा में लगा देते हैं। खटकड़ खाप पुरानी पेेंशन बहाली का समर्थन करती है। इस अवसर पर ब्लाक सरपंच एसोसिएसन प्रधान राममेहर, दशरथ बधाना, समिति प्रधान बिजेंद्र धारीवाल, महिला विंग प्रधान राजबाला कौशिक, जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान, अनिल झोरड़, ईश्वर, सरपंच लक्ष्य कटवाल, राजेश नरवाल, कुलदीप, मीना, सुमेस रानी, बलिंद्र, राजा शामदों, सरबजीत कौर,अतेश, धर्मेद्र आदि उपस्थित थे।