बारिश के दौरान लघु सचिवालय में आते समय छतरी का प्रयोग करती बाइक पर बैठी महिला।
- फोटो : Jind
जींद। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से राहत मिली। दिन से ही मौसम सुहाना था और ठंडी हवा चल रही थी और फिर दोपहर को बारिश हुई। इससे उमस कम हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि अब हो रही बारिश से कुछ क्षेत्रों में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बारिश के बाद दोपहर बाद फिर उमस बढ़ गई, लेकिन दिन में धूप-छांव का खेल चलता रहा। वहीं हल्की हवा के कारण भी गर्मी से राहत मिली।
बॉक्स
खंड बारिश (एमएम)
जींद सात
पिल्लूखेड़ा बूंदाबांदी
सफीदों 35
जुलाना --
उचाना --