फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना को पिछड़ा नहीं रहने देंगे : नपा चेयरमैन

विज्ञापन
28जेएनडी07: नगर पालिका चेयरपर्सन पार्षदों की बैठक लेते हुए। स्रोत: पार्षद - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा के कार्यालय पर शुक्रवार को पार्षदों ने अपने-अपने वार्डाें में करवाए जाने वाले विकास कार्याें के बारे में चर्चा की। संजय जांगड़ा ने कहा कि जुलाना को विकास के मामले में पिछड़ा नहीं रहने दिया जाएगा। 21 नवंबर को हाउस की बैठक में विकास कार्याें को मंजूरी दी गई है। कुछ पार्षदों ने बैठक में हंगामा किया था और पार्षदों के झूठे हस्ताक्षर करवाकर उच्चाधिकारियों को शिकायत दी गई थी। अब सभी पार्षद विकास कार्याें को लेकर सहमत हैं। बैठक में विकास कार्याें का खाका तैयार किया गया। जुलाना में तीन जगह सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाएंगे जो हाईटेक होंगे। इसके अलावा कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। जुलाना की पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए बुस्टर बनाए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद संदीप तायल, राहुल सिंगला, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र लाठर, संग्राम सिंह, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें