फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हम तो भाई हैं, रूस भी जाएंगे, लेकिन बृजेंद्र भतीजा है इससे कोई रुसवाई नहीं

Thu, 12 Sep 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी37 : डूमरखां कलां गांव में ग्रामीणों को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ह
विज्ञापन
जींद। शाम को साढ़े चार बजे के आसपास गांव डूमरखां कलां में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह और मैं तो भाई हैं। कभी वह रूस (रूठ) जाता है तो कभी मैं। आपस में हम मना भी लेते हैं, लेकिन बृजेंद्र तो मेरा भतीजा है, इससे कोई रुसवाई नहीं। बृजेंद्र को भारी वोटों से जिता देना, बाकी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार हम बना देंगे। दोपहर को जब बृजेंद्र सिंह ने नामांकन भरा, उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में आज कांग्रेस की हवा चल रही है। कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बनेगी, इसमें हर किसी को अपनी आहुति डालनी चाहिए। 10 साल के बाद आज समय आया है। पहले भी कांग्रेस को दो बार पर मौका दिया। पूरे प्रदेश का विकास हुआ। जब कांग्रेस ने सरकार छोड़ी तो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में, निवेश, कानून व्यवस्था, खेल, खिलाडिय़ों में नंबर वन पर था। आज हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई में नंबर वन पर है। हरियाणा में बढ़ रही गुंडागर्दी से हरियाणा का हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तगड़ा करने का काम किया है, इसलिए बृजेंद्र को जिताकर और तगड़ा आप लोगों को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें