19जेएनडी03: विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत संगठन
जींद। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को कौमी एकता दिवस पर रामराय में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष जयहिंद ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हम सबको एकता के साथ रहना चाहिए। सोशल मीडिया की फेक न्यूज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इससे हमारी एकता को नुकसान हो। कार्यक्रम में नफे सिंह, ज्योति, शौकीन, संदीप, विशाल मौजूद रहे। संवाद