30जेएनडी25-डाकखाने में पहुंचे राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे। संवाद
जींद। डाक विभाग रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की राशि अपने भाईयों के साथ भेजेगा। इसके लिए डाक विभाग कर्मचारियों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। डाक विभाग बहनों की राखी वाटरप्रूफ लिफाफों से भेजी जाएंगी। डाकघर में इस बार आकर्षक आसमानी रंग में स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे आए हैं। इसके एक साइड डाकघर का लोगो बना हुआ है। इसके नीचे राखी बनी हुई है। दूसरी साइड नीचे की ओर से हैप्पी राखी लिखा हुआ है। मानसून को देखते हुए लिफाफे विशेष रूप से तैयार किए हैं ताकि राखी गीली अथवा नमी न पकड़े। यह लिफाफा पानी से खराब नहीं होता है और न ही आसानी से फटता है।
गौरतलब है कि पूरे साल भाई-बहन रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भले ही बहनें अपने भाईयों से दूर रहती हों, लेकिन रक्षाबंधन के दिन भाईयों के पास अपने स्नेह की डोर पहुंचा ही देती हैं। डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए विशेष वाटर प्रूफ लिफाफे मंगवाए हैं, जिसकी कीमत मात्र दस रुपये है। जिलेभर में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। लिफाफों में राखी को सुरक्षित व आसानी से भेजने के लिए डाक विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की हुई है। इस बार पोस्टमैन राखी के दिन पोस्टमैन राखी की डाक का वितरण करेंगे। इसके चलते पोस्टमैन फील्ड में उतरेंगे। डाक विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए हैं कि राखी वितरण से संबंधित पोस्टमैन द्वारा बहनों द्वारा भाइयों के लिए भेजी राखी को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
रक्षाबंधन पर्व पर मंगवाए हैं वाटरप्रूफ लिफाफे
मुख्य डाकघर में रक्षाबंधन पर विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे मंगवाए गए हैं। इसकी कीमत मात्र दस रुपये है। बहनें अपने भाइयों को राखी इन लिफाफों में भेज सकती हैं। बारिश के मौसम में अगर ये लिफाफे भीग जाएं तो भी खराब नहीं होते हैं। -संजीव कुमार, पोस्टमास्टर, डाकखाना जींद।
30जेएनडी25-डाकखाने में पहुंचे राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे। संवाद