26जेएनडी30-मार्केट कमेटी कार्यालय में 50 होर्स पॉवर की मोटर को रखने के लिए चल रहा कार्य। संवाद
उचाना। 30 साल पुरानी अनाज मंडी में पानी की निकासी के लिए आठ लाख रुपये की लागत से 50 हॉर्स पॉवर की मोटर रखी जाएगी। इससे बारिश के मौसम में मंडी की जलभराव की समस्या ने निजात मिलेगा। ये मोटर यहां पर तीन से चार दिनों तक रख दी जाएगी। अब दोगुना गति से पानी की निकासी होगी। बारिश के मौसम से पहले अनाज मंडी में पानी निकासी के साथ जो मेनहोल बनाए गए हैं, सभी की सफाई की गई है। पिछले दिनों अधिकारियों की हुई बैठक में आढ़तियों ने बारिश के समय जलभराव की समस्या रखी थी, जहां विधायक देवेंद्र अत्री अधिकारियों को बारिश के मौसम से पहले 50 हॉर्स पावर की मोटर लगाने को लेकर निर्देश दिए गए थे। इस मोटर को लगाने के लिए अब कार्य शुरू हो चुका है। संवाद