09जेएनडी27: खांडा के राजकीय स्कूल में वृक्षों पर पक्षियों के लिए पानी के कटोरे लगाते स्वयं सेवक
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा में शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर के पेड़ों पर जल के कटोरे लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए एनएसएस अधिकारी देवेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत की। प्राचार्य ने कहा कि इस तपती गर्मी में किसी भी प्यासे जीव को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घरों और छतों पर भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक संजीव कुमार, डॉ. रामचंद्र और एनएसएस के अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे, जिन्होंने भविष्य में भी पक्षियों की देखभाल का संकल्प लिया।