फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगाई पानी की छबील

विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। छबील में पानी पिलाते हुए दुरूद्वारा कमेटी। स्रोत कमेटी।
विज्ञापन
नरवाना। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा नरवाना की ओर से श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस त्याग, सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का संदेश देता है। इसी भावना के अनुरूप संगत की सेवा के लिए ठंडे मीठे जल की छबील का आयोजन किया गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को मीठा जल वितरित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु साहिब के जीवन, उपदेशों और बलिदान को याद करते हुए संगत से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। छबील सेवा में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कृष्ण सिंह घुमन, महासचिव गुरजीत सिंह तलवार, उपप्रधान जसपाल सिंह, मैनेजर अंग्रेज सिंह चट्टा, कैशियर रामचंद्र जैन, स्टोर कीपर सुभाष अरोड़ा, लंगर इंचार्ज गोल्डी महाजन तथा सदस्य हर्षप्रीत सिंह तलवार, लवप्रीत सिंह कलसी, हरप्रीत सिंह चोपड़ा, दलजीत सिंह कलसी, गगन कक्कड़, गुरदीप सिंह, पप्पू, शमशेर सिंह, हरपाल सिंह, भजन सिंह, सुनील, रोहित सिंह सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें