फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़कों पर पानी, किसानों की दूर हुई परेशानी

Thu, 27 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बुधवार सुबह डेढ़ घंटे तक हुई प्री मानसून की बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। सफीदों रोड, रोहतक रोड, बुढ़ाबाबा बस्ती समेत कई कॉलोनियों में घरों में पानी घुस गया। हालांकि दोपहर बाद तक पानी निकल भी गया था। रोहतक रोड पर एक पार्क की दीवार बारिश के कारण गिर गई। जिले में औसतन 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से तो राहत मिली लेकिन उमस ने सताया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे ही पूरे जिले में बारिश शुरू हो गई। दस बजे तक अच्छी बारिश होती रही। पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी हुई। शेष जिले में बदरा झमाझम बरसे। अच्छी बारिश होने से किसानों को काफी लाभ हुआ है। अब किसान धान की रोपाई का कार्य शुरू कर सकते हैं। काफी दिन से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।
कहां-कितनी बारिश हुई (एमएम)
केंद्र बारिश
जींद 45
नरवाना 17
सफीदों 15
जुलाना 32
उचाना 45
अलेवा 04


मानसून आई तो क्या होगा असर
शहर में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से जाम है। बारिश का मौसम आने से पहले शहर में सीवरेज तथा नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ। नगर परिषद फिलहाल नालों की सफाई का कार्य करवा रही है, लेकिन पूरे शहर के नाले साफ नहीं हुए हैं। ऐसे में सीवर लाइन और नाले पूरी तरह से ब्लॉक हो जाते हैं और शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो जाता है। शहर में कई स्थानों पर वाहन पानी में फंसे नजर आए।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में नहीं बचा रास्ता
नागरिक अस्पताल में बरसात के कारण जाने का रास्ता नहीं बचा। पूरे रास्ते में पानी ही पानी हो गया। यहां पर भी बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी कारण मरीज तथा उनके तीमारदार पानी के अंदर से ही निकलने को मजबूर हुए।
पार्षद के घर में भी घुसा पानी, निर्माणाधीन आरयूबी में फंसीं भैंसें
सीवरेज व्यवस्था ठप्प होने पर वार्ड 27 की पार्षद निकिता शर्मा के घर में पानी घुस गया। उन्होंने बारिश से पहले नप अधिकारियों को अपना दुखड़ा सुनाया था। वहीं भिवानी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज पानी से लबालब भर गया ओर मिट्टी भी खिसक गई। इससे भिवानी रोड पर बने मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी)में धंसीं भैंसों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन





शहर में जगह-जगह बारिश का पानी भरने से प्रशासन के सभी दावे खोखले नजर आए। अमृत योजना पर जो करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन यह भी विफल दिखी।

डॉ. राजकुमार गोयल, अध्यक्ष, जींद विकास संगठन

कुछ स्थानों पर बारिश के समय थोड़ी देर के लिए पानी भरा था। पूरे शहर से पानी की निकासी हो चुकी है। बारिश तेज थी और एकदम पानी निकलना मुश्किल हो जाता है।

डॉ. राज सैनी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें