फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छातर के पास माइनर टूटने से 50 एकड़ फसल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। घोघड़ियां गांव से छातर की तरफ जाने वाली सड़क के पास माइनर मंगलवार को टूटने से 50 एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल में पानी भर गया। इससे किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहरी विभाग ने माइनर की सफाई नहीं कराई जिसके चलते पानी के दबाव से माइनर टूट गई।
विज्ञापन

किसान अनूप, रमेश, सुनील, रामकर्ण, रामअवतार व प्रवीण ने कहा कि नहरी विभाग ने माइनर की सफाई नहीं की जिसके चलते माइनर टूटी है। इसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कर्मचारी समय रहते माइनर की सफाई करते तो यह परेशानी नहीं आती। किसानों ने 50 से ज्यादा एकड़ में गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है। माइनर टूटने से किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में चाहिए कि किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि किसानों की आर्थिक सहायता हो सके। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही प्रशासन ने खराब हुई गेहूं की फसल की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी तो वह प्रशासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें