29जेएनडी06-वाटर कूलर का लोकार्पण करते हुए संस्था सदस्य। स्रोत पदाधिकारी
- फोटो : एसडीएम सदर के समक्ष स्पष्टीकरण देने पहुंचा लेखपाल। संवाद
नरवाना। सत्यमेव जयते फाउंडेशन की ओर से टोहाना रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम में वाटर कूलर लगाया। कार्यक्रम स्वर्गीय सुनहरी देवी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नगर निगम कमिश्नर आईएएस अशोक गर्ग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम परिसर में संचालित ज्ञानदीप पुस्तकालय के अवलोकन से हुई। मुख्य अतिथियों ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया। अशोक गर्ग ने महर्षि वाल्मीकि और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं को ज्ञान और संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया। महासचिव अचिंत राज ने संस्था की सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं पुस्तकालय में अध्ययनरत प्रमिला ने महिलाओं की शिक्षा पर प्रेरक विचार रखे। संवाद