फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर के वार्डों में सीवरेज, पेयजल और कच्ची गलियों की बनी समस्या

विज्ञापन
वार्डों के दौरे के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मंगलवार को अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ लेकर शहर के वार्डों का दौरा किया। इस दौरान वार्डवासियों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। इस दौरान लोगों ने सीवर, पेयजल और जर्जर कच्ची गलियों से जुड़ी समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

विधायक वार्ड एक, दस, नरवाना रोड, पटियाला चौक क्षेत्र में नगर परिषद अधिकारियों, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। यहां कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखीं। विधायक ने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को गंभीरता से दूर कराएं। अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से समाधान का आश्वासन दिया। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा नगर परिषद के डीएमसी सुरेंद्र बेनिवाल, ईओ सुशील भुक्कल, एमई अमित, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन दलबीर दलाल, एसडीओ कर्मवीर, जेई दीपक, जेई महेश के साथ वार्ड दस में पहुंचे। यहां कालोनीवासियों ने अधिकारियों के समक्ष सीवरेज की समस्या रखी। उन्होंने वाल्मीकि बस्ती, बैंड मार्केट में सीवर की परेशानी को लेकर अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से समाधान के आदेश दिए।
बॉक्स
वार्ड एक में गली और सीवर की समस्या आई सामने
वार्ड एक स्थित लोको कालोनी, रतन कालोनी में कालोनीवासियों ने सड़क, गली व सीवरेज की समस्या विधायक के समक्ष रखी, जिसका समाधान कराने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इसके बाद विधायक अधिकारियों को साथ लेकर नरवाना रोड से जिप्सम फैक्टरी तक का दौरा किया। यहां अमरूत योजना के तहत बनाई गई सडक़ को दोबारा से सेटल करने के आदेश दिए गए। इसके बाद विधायक पटियाला चौक पर पहुंचे। यहां बरसाती पानी निकासी को लेकर समस्या को दूर करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

वर्जन
वह गांवों के साथ-साथ लगातार शहर की कालोनियों का दौरा कर रहे हैं। कालोनियों में जहां भी जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से भी स्पष्ट किया कि वो विकास कार्यों को लेकर कोताही न बरतें और तय समय में सभी विकास परियोजनाओं को पूरा करवाएं ताकि आमजन को उन योजनाओं का लाभ मिल सके। -डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें