फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अहिंसा के मार्ग पर चलना ही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन व राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनाकर देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उन्होंने सत्याग्रह, अहिंसा, स्वदेशी, स्वच्छता और सामाजिक समरसता जैसे मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मोर ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और त्याग का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों को केवल जयंती तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें