5जेएनडी20 : विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य। स्रोत संस्थान
जुलाना। जींद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना की छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में वृंदा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में आकृति तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में अन्नू ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील सिंह नेहरा ने बच्चों को मेडल पहनाकर एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष सैनी, अजीत सिंह ,हंसराज, प्रवीन, संदीप, शैलेंद्र,पिंकी,सीमा,मोनिका, मंजू, स्वीटी, प्रीति, मीना आदि उपस्थित रहे।