11जेएनडी06: बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य सत्यवान मलिक। संवाद
जींद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की गई। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. सत्यवान मलिक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और वे सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। वोटर लिस्ट में पंजीकरण सुनिश्चित किए जाएं और युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। ताकि मजबूत लोकतंत्र का निर्माण सुनिश्चित हो सके।