फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच विधानसभा क्षेत्र के 1032 बूथों पर मतदाता चुनेंगे तीन सांसद

Mon, 18 Mar 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी38: उचाना नगर पालिका के कर्मचारी मुख्य मार्ग से राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर ह
विज्ञापन
जींद। जिले की पांच विधानसभा के मतदाता तीन सांसद चुनने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक सिरसा के अलावा सोनीपत व हिसार में किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं, लेकिन जिला निर्वाचन आयोग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें जिले की पांच विधानसभा में 1032 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 1005 बूथ बनाए गए थे। जनसंख्या वृद्धि के चलते इस बार चुनाव में 27 अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन आयोग ने बूथों पर अधिकारियों की टीम की जिम्मेदारी लगाने के लिए फिलहाल पेपर वर्क कर रहा है। जल्द ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा इस चुनाव में नरवाना विधानसभा में सबसे अधिक बूथ बने हैं। नरवाना में 224, उचाना में 223, जुलाना में 200, सफीदों में 194 तो जींद में सबसे कम 191 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर भेजे जाने वाली मशीनों को भी नंबर लगाकर तैयार कर दिया गया है। हालांकि प्रदेश में छठे चरण में चुनाव होने हैं। इसके बावजूद भी इसकी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने कर्मियों को लगातार लगाया हुआ है।

नप और नपा ने होर्डिंग हटाने का शुरू किया काम

आदर्श आचार संहिता का पालन करते हए शहर में सार्वजनिक स्थानों पर सरकार के गुणगान के लगे होर्डिंग व बैनर को हटाने के लिए नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारी लगे हुए हैं। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर सरकारी भवनों पर सरकार की नीतियों के पोस्टर व बैनर लगे हुए थे। अब इनको हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उचाना नगर पालिका के सचिव बिक्रमजीत ने कहा कि आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान व भवनों की दीवारों से सभी राजनीतिक दल के बैनर व प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग पर प्रतिबंध लग गया है।

17जेएनडी38: उचाना नगर पालिका के कर्मचारी मुख्य मार्ग से राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर ह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें