फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में एप से कराए संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार अब कोई भी व्यक्ति वोटर हेल्प लाइन एप को अपने मोबाईल फोन में डाउन लॉड कर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में,चुनाव व अपने वोट कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। नरेश नरवाल ने एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह वोटर हेल्प लाइन एप मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, पहले से दर्ज नाम में शुद्धि करवाने व अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने के लिए काम करेगी। इस ऐप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एनवीएसपी डॉट इन साइट पर भी यह यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें