उचाना। उचाना में शुक्रवार को डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि उचाना हलके के मतदाता इस बार पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार के करवाए गए विकास कार्यों को देखते हुए मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, उनका हिसाब उचाना की जनता विधानसभा चुनाव में करेगी। भाजपा ने दस साल के शासनकाल में योग्यता पर रोजगार दिया तो बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए। उचाना का मतदाता परिवारवाद को वोट की चोट देने का काम करेगा।