फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहकर करना चाहिए काम : डॉ. सुधा

Sat, 01 Mar 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी02-एनएसएस कैंप के समापन पर विद्यार्थियों के साथ मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में डॉ. सत्यवान मलिक के निर्देशन में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन कार्यक्रम की शुरुआत व्यायाम व आसनों से की गई। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने सफाई की और व्यर्थ वस्तुओं से बनाई गई उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यातिथि के रूप में डॉ. सुधा मल्होत्रा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेविकाओं को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को अनुशासन में रहने और अपने उद्देश्य को निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मर्यादा में रहकर दृढ़ संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिकता के जरिए समाजसेवा की भावना जागृत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें