फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वयंसेविकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने बारे में किया जागरूक

Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी17-पांडू पिंडारा गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करती हुई छात्राएं। स्रोत - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर के छठे दिन की शुरुआत रतिराम धर्मशाला पांडू पिंडारा में योग के साथ हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा और आशी मित्तल ने कहा कि समाजसेवी नरेश जागलान ने स्वयंसेविकाओं को जीवन को बेहतर बनाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद साइबर क्राइम थाना से पुलिसकर्मी रामनिवास और अनिल ने स्वयंसेविकाओं को साइबर से जुड़ी हुई घटनाओं से अवगत कराया और साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में जानकारी दी। इसी कड़ी में स्वयंसेविकाओं ने पिंडारा गांव में जाकर एड्स को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के जरिए इस विषय में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें