फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: खरकभूरा गांव के विवेक अत्री सेना में बने कैप्टन

Thu, 09 Feb 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
खरकभूरा गांव का कैप्टन विवेक अत्री अपने पिता कर्मबीर शर्मा के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। खरकभूरा निवासी विवेक अत्री एमबीबीएस की पढ़ाई करने पर गुजरात के आर्मी मेडिकल कोर में बतौर कैप्टन भर्ती हुए हैं। विवेक अत्री के माता व पिता शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। माता सुनीता शर्मा अपने शिक्षण उपरांत आम जनमानस में योग का प्रचार भी करती हैं। दंपत्ती शिक्षक अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि उनका बेटा सेना में इतने ऊंचे पद पर भर्ती हो गया है। सेना के प्रति आकर्षण होने का मुख्य कारण राज्यसभा सांसद डीपी वत्स उनके रोल मॉडल रहे हैं। वह भी उनकी तरह सेना में डॉक्टरी करने का इच्छुक था। उनकी बेटी नम्रता भी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली की तृतीय वर्ष की एमबीबीएस की छात्रा है। पिता कर्मबीर शर्मा ने बताया कि विवेक बचपन से ही लगनशील, तर्कशील, लंबी बैठक के साथ किताब पढने का शौकीन रहा है। खेलकूद में वह सबसे ज्यादा अकेले दौड़ना पसंद करता है। 31 जनवरी को उनकी बैज सेरिमनी हो गई है। अपने बेटे को सेना का कैप्टन देखकर गर्व का महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें