जींद। शहर के विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला में बुधवार को सुबह हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के कहा कि आज का दिन सभी कर्मकारों के लिए विशेष दिन है। इस दिन सभी विश्वकर्मा समाज के लोग अपने भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ साथ औजारों का भी पूजन करते हैं। पूरे देश में इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान उन्होंने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान समिति प्रधान सतपाल धीमान, उपप्रधान रमेश धीमान, महासचिव प्रवीण, कोषाध्यक्ष रविंद्र, रीटा, मनोज, पीतांबर, विनोद और बलराज मौजूद रहे। संवाद