05जेएनडी45-कंडेला के राजकीय स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्र्शन करने वाले खिल
- फोटो : इंद्रपाल की फाइल फोटो।
अलेवा। कंडेला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य हंसवीर रेढू की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि जींद में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ी विशाल व जेवलीन थ्रो में विद्यार्थी नैतिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में विद्यार्थी सागर व आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग के लंबीकूद में छात्र सन्नी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ने स्टाफ के साथ मिलकर प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद