03जेएनडी32: दरोली खेड़ा में दादा खेड़ा के मेन गेट का हो रहा निर्माण। संवाद
उचाना। दरोली खेड़ा गांव में दादा खेड़ा के नवनिर्माण का काम ग्रामीणों के सहयोग से करवाया जा रहा है। पूरे गांव से कमेटी बना कर चंदा एकत्रित किया गया। 26 लाख रुपये की राशि नवनिर्माण पर खर्च होगी। यहां पर मेन गेट बनाने के साथ-साथ गेट के पास नंदी की प्रतिमा, अंदर भजन-कीर्तन करने के लिए चौक, ग्रिल लगाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। नवनिर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है।
ग्रामीणों द्वारा पूरे गांव से चंदा एकत्रित करने को लेकर 16 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। कमेटी में सरपंच प्रतिनिधि राजेश फौजी, संदीप, राजेंद्र, फुलकुमार, दिलबाग, सत्तड मुंशी, वीरेंद्र, रामकला पटवारी, सत्यवान फौजी, ईश्वर, डॉ. अशोक, मनोज, सीता फौजी, श्याम लाल, महाबीर को शामिल किया गया। कमेटी के देखरेख में नवनिर्माण कार्य हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दादा खेड़ा पूरे गांव की आस्था का केंद्र है। हर रविवार को दादा खेड़ी पर पूजा की विशेष मान्यता है। काफी समय से नवनिर्माण को लेकर ग्रामीण चर्चा करते आ रहे है। अब ग्रामीणों की सहमति से नवनिर्माण गांव में करवाया जा रहा है। पूरे गांव से इसको लेकर चंदा एकत्रित किया गया है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन करने के साथ-साथ जो प्रवेश द्वार होगा वो भव्य होगा।