26जेएनडी18 : गतौली में आयोजित सभा में ग्रामीण और स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग
जींद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर गतौली में सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता अशोक कुमार ने ग्रामीणों को लिंग अनुपात के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं को हमें हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को पढ़ाना और अच्छी शिक्षा देना है। इस मौके पर गांव गतौली में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता अशोक कुमार, जंतरी एनम, पूजा एनम और आशा वर्कर उपस्थित रहीं।