फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी04-गतौली गांव में बुखार पीड़िता के खून का नमूना लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामलों कलां के अंतर्गत गांव गतौली में स्वास्थ्य कार्यकर्ता अशोक कुमार के नेतृत्व में फीवर मास सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। अशोक कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का बुखार मलेरिया हो सकता है इसलिए समय पर रक्त जांच कराना जरूरी है। उन्होंने सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने, पानी के बर्तनों को ढककर रखने, घरों में मच्छरदानी का उपयोग करने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की अपील की। उन्होंने खाली पेट दवा न लेने तथा गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा नहीं देने की सलाह दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशीष, प्रदीप, एएनएम पूजा और जंतरी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें