फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीणों को मलेरिया के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
06जेएनडी15: फीवर मास सर्वे के तहत ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत :स्व
विज्ञापन
जींद। गतौली में मलेरिया और मौसमी बुखार की रोकथाम के लिए फीवर मास सर्वे अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसलिए बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि मलेरिया के प्रमुख लक्षणों में सर्दी और कंपकंपी के साथ तेज बुखार, उसके बाद गर्मी लगना और पसीना आने के साथ बुखार उतरना, सिरदर्द, उल्टी तथा हर रोज या एक-दो दिन के अंतराल से बुखार आना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर रोगी की रक्त पट्टी बनवाकर जांच करानी चाहिए और मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा उपचार लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें