15जेएनडी05: जैजैवंती गांव में जलघर के लिए भूमि पुजन करते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। जैजैवंती गांव में बनाए जाने वाले जलघर के लिए वीरवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सबसे बुजुर्ग चंदगीराम ने भूमि पूजन किया। जैजैवंती गांव में लगभग 20 वर्ष से पेयजल की किल्लत है। ग्रामीणों ने इसकी गुहार डीसी से लेकर मंत्रियों तक लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया था। ग्रामीणों ने इनेलो नेता अभय चौटाला को समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने विभाग के एक्सईएन को आदेश दिए थे कि 10 दिन के अंदर गांव में पेयजल की किल्लत का समाधान होना चाहिए। इस पर एक सप्ताह में गांव के बाहर ट्यूबवेल लगाकर गांव में पानी की सप्लाई पहुंचाई थी। अब फिर से गांव में बनने वाले जलघर को लेकर राजनीति तेज हो गई है।
जैजैवंती गांव निवासी कुलदीप मलिक, गंगाराम, कर्मसिंह, कुलबीर सिंह ने बताया कि गांव में पेयजल किल्लत को लेकर उन्होंने सब जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने गांव की पेयजल किल्लत को समाधान करवाया है।
सुनैना चौटाला ने कहा कि विधायक जुलाना क्षेत्र को लेकर संजीदा नहीं है। वह अपने गांव खरकरामजी की पेयजल किल्लत का समाधान करवाएं। विधायक बताएं कि उन्होंने पेयजल किल्लत के समाधान को लेकर क्या कदम उठाएं हैं। जब अपने गांव की पेयजल किल्लत का समाधान नहीं कर सकते तो अन्य गांव में कैसे कर सकते हैं।
15जेएनडी05: जैजैवंती गांव में जलघर के लिए भूमि पुजन करते ग्रामीण। संवाद