जींद। रंजिश के चलते 13 जुलाई को आसन गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के घायल होने पर सदर थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी दो आरोपियों की ही गिरफ्तारी की गई है। इससे पीड़ित पक्ष के लोगों में रोष है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण वीरवार को एसपी से मिले। एसपी सुमित कुमार ने बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में आसन गांव निवासी लीलाराम ने बताया कि एक वर्ष पहले उनका झगड़ा पड़ोस में रहने वाले रामकुश के परिवार के साथ हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते रामकुश व उसके परिवार के विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगिंद्र व मीरा ने उन पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी भाभी संतरो, भाई जयनारायण, अमित, नफे सिंह, शकुंतला आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर अपने छत पर चढ़ गए और ईंटें मारने लगे। इसमें वह सभी घायल हो गए। ईंट लगने के कारण भाई बलबीर को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि इस मामले में रामकुश उर्फ काला व विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगिंद्र व मीरा के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
18जेएनडी13: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण व पीडि़