29जेएनडी14 : सुरबरा गांव में स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए। स्रोत: कार्यकर्ता।
उचाना। सुरबरा गांव में सोमवार को सेवा पखवाड़ा मनाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत गांव की गलियों में साफ-सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। उचाना मंडल महामंत्री रमेश राणा की अगुवाई में ये अभियान चलाया गया। इस मौके पर सत्यवान कौशिक उपाध्यक्ष, रामनिवास सरपंच, राजबीर सचिव, सोमबीर पांचाल बूथ अध्यक्ष, जोहन सिंह, सेवा, मुरारी, नीलम मौजूद रहे।