फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगाया

विज्ञापन
विकास खर्ब की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा रहे परिजन व अन्य ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गांव खेड़ाखेमावती में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक को घर छोड़ने गए गांव नारा निवासी विकास की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मंगलवार सुबह गांव नारा के लोगों ने शव का संस्कार करने से पहले सफीदों सदर थाना की घेराबंदी करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की मांग है सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जबकि पुलिस द्वारा दो युवकों को हिरासत में पहले ही लिया जा चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उसके बाद ही वह शव का संस्कार करेंगे। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को पीजीआई रोहतक से लाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने सदर थाना के पास 15 से 20 मिनट तक पानीपत-जींद मार्ग को भी जाम रखा। पुलिस द्वारा सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 घंटे का समय मांगा गया है, लेकिन सभी ग्रामीण थाने के बहार डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने बने हुए हैं। मौके पर आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत, सफीदों सदर थाना प्रभारी धर्मवीर, सिटी थाना प्रभारी देवीलाल एवं अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों को थाने के बाहर ही रोके हुए हैं। विदित हो कि पानीपत जिले के नारा निवासी विकास (22) की कर से बाइक सवार को टक्कर लग गई थी, जिससे गांव खेड़ाखेमावती का व्यक्ति घायल हो गया था। घायल को उसके घर छोड़ने गए विकास को घायल के बुरी तरह से पिटाई कर दी गई थी। पिटाई में विजस के पिता भी घायल हो गए थे। विकास खर्ब को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती किया गया था जहाँ पर उसने दम तोड़ दिया था । वहीं विकास के पिता राजेश का पीजीआई में उपचार चल रहा है। मामला रविवार देर शाम का है। थाना प्रभारी धर्मबीर के अनुसार विकास के पिता राजेश की शिकायत पर गांव खेड़ाखेमावती के पांच अज्ञात लोग पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की हुई है । 2 को हिरासत में लिया जा चुका है। जो भी आरोपी हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें