जांच के लिए पहुंचे चिकित्सक फाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में लोगों ने एक परिवार के लोगों के दिल्ली जाने के संदेह में प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इन लोगों में कोरोना संक्रमड़ हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिन में गांव जाकर जांच की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच में पाया कि न तो परिवार का कोई व्यक्ति दिल्ली गया है और न ही कोई बीमार है।
इसके बाद दोपहरबाद फिर से गांव के लोगों ने इस बात पर विवाद कर दिया और सूचना प्रशासन को दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन लोगों को जांच के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लाई है। जुलाना के एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा के अनुसार परिवार के लोगों में कोई लक्षण नहीं हैं। फिर भी ग्रामीणों की तस्सली के लिए जांच करवाई जा रही है।