संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हाल ही में एचसीएस बने गांव जलालपुर कलां निवासी हिमांशु चौहान का शनिवार को गांव के लोगों ने स्वागत किया। अपने बेटे के स्वागत में पूरा गांव उमड़ा। ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में हिमांशु चौहान का विजयी जुलूस निकाला गया। गांव के सरपंच रामपाल जागलान ने कहा कि हिमांशु चौहान ने जो मुकाम हासिल किया है, उससे अन्य बच्चों को शिक्षा लेनी चाहिए। आज शिक्षा को महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण करता है, उसे सफलता जरूर मिलती है। इस मौके पर गांव में अब तक अधिकारी रहे अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
गांव के राजकीय हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिमांशु चौहान ने कहा कि उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए दिनरात पढ़ाई की है। शिक्षा एक ऐसी वस्तु है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। यदि कोई भी बच्चा अपना लक्ष्य साधकर लगातार मेहतन करता है, तो सफलत जरूर मिलती है। आज पूरे गांव में उसका जो स्वागत हुआ है, उससे उसका सीना चौड़ा हुआ है। वह ग्रामीणों की मदद के लिए हर समय तैयार रहेंगे। ग्रामीणों ने हिमांशु चौहान के पिता वजीर सिंह चौहान व माता संतोष आर्या का ऐसी होनहार संतान के लिए भी आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि जलालपुर कलां गांव में पहली बार कोई एचसीएस अधिकारी बना है। ग्रामीणों ने पूर्व जिला खेल अधिकारी जगदीश, डॉ. कुलदीप, डॉ. सुभाष, डॉ. अमरजीत, मास्टर धर्मसिंह, बिजेंद्र, बैंक मैनेजर राजकुमार, दलबीर सिंह को भी सम्मानित किया। इस मौके पर रामफल जागलान, सुरेंद्र एडवोकेट, धर्मराज, रोहताश पंच, सतपाल, मास्टर भूप सिंह, नरेश चौहान, सुरेश कुमार, प्रेम सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य बंसी भी मौजद रहे।