30जेएनडी04: आईटीआई में युवाओं को युवा आइकॉन गौरव लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा
- फोटो : 1
जींद। मेरा युवा भारत, जिला जींद की ओर से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के करीब 200 युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 26 अक्टूबर से पांच नवंबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रिया विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास अपनाने का संदेश दिया। संवाद